मुगलसराय कोतवाली के कैलाशपुरी कि घटना
Chandauli news: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ के पास उच्चक्कों ने ठेकेदार के कार का शीशा तोड़ कर कार के पीछे कि सीट पर रखा बैग उड़ा दिए। पीड़ित के शिकायत पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। मौके पर भीड़ जुट गयी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले राजेश गुप्ता ठेकेदार है। कैलाशपुरी मोड़ के सामने सड़क के दूसरी तरफ उनका ऑफिस है। गुरुवार की शाम उनके पिता राजेश गुप्ता कार से ऑफिस गए थे। ऑफिस के दूसरे तरफ गाड़ी खड़ा किये थे। काम पूरा होने के बाद ज़ब वापस आये तो पिछला शीशा टूटा पड़ा था और बैग गायब मिला। गाड़ी से बैग गायब होने की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दिया। उन्होंने बताया कि बैग में जरूरी कागजात और 15 हजार रूपये नगद पड़े थे।