mumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्म

एफसीआई गोदाम के समीप ट्रक ने बाइक सवार पल्लेदार को कुचला मौत, दुर्घटना के कई घंटे बाद पहुंचे इंस्पेक्टर सैदराजा

ग्रामीणों ने सड़क किनारे ख़डी ट्रकों में किया तोड फोड़
सदर व कंदवा कि पुलिस को संभालनी पड़ी मोर्चा



Chandauli news : मंगलवार कि रात्रि में कोहरे व अवैध ढंग से ट्रकों कि पार्किंग मोटरसाईकिल सवार पल्लेदार के मौत का कारण बन गया। ट्रक ने बाइक सवार को रौदते हुए भाग गया। घटना कि जानकारी होने के एक घंटे बाद भी मौके पर सैदराजा कि पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किनारे ख़डी ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी कंट्रोल ने आस पास के थानो को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली व कंदवा कि पुलिस ने मोर्चा संभाला। सीओ सदर भी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हॉउस भेजा गया। वहीं पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।


सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरूई गांव के समीप एफसीआई का गोदाम है। जहाँ लेबी का चावल उतारने के लिए जाने वाली ट्रकें एक लेंन अवैध पार्किंग कर कब्जा किये रहती है। सड़क पर पार्किंग कराने के लिए पुलिस पैसा लेती है। जिसकी वजह से यह सिंगल सड़क बन गयी है। मंगलवार कि रात्रि में कुहरा अधिक था। छतेम गांव निवासी सुरेंद्र राम(25)बाइक से घर जा रहा था। वहीं सामने से ट्रक आ रही थी जिसमें दोनों आपस में भीड़ गए। मोटरसाईकिल सवार धक्का से गिर गया जिसके सिर से ट्रक गुजर गयी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना कि जानकारी पर मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया।

लेकिन पुलिस कि लापरवाही का नतीजा रहा कि सैदराजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। जिसकी सूचना कंट्रोल ने अन्य थानो को पहुंचने का निर्देश दिया। जिसके बाद मौके पर सदर कोतवाल संजय सिंह व कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच कर आंदोलनकारियों को समझाने लगे। सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे बाद सैदराजा कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page