
Chandauli news : मुगलसराय में जिस जुआ के मामले इंस्पेक्टर संतोष सिंह हटे थे। जलीलपुर चौकी इंचार्ज को निलंबित होना पड़ा था वह एक बार फिर से शुरू हो गया है। थाना प्रभारी मौन साधे हुए है। जिसके कारण अब सीओ को थाना इंचार्जी करना पड़ रहा। फिलहाल डीडीयू नगर सर्किल मे एक बार फिर से अवैध कारोबार शुरू हो गया है।
कुछ दिन पूर्व जुआ खेले जाने का वीडियो सामने आया जिसपर थाना प्रभारी ने सफाई देते बता दिया कि यह वीडियो काफ़ी पुराना है। अब सूत्रों से मिली वीडियो और थाना प्रभारी के सफाई पर लोग मौन हो गए। लेकिन सच्चाई यह है बहादुर, मलोखर, छिमिया, चंदासी में जुआ का खेल फिर से शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक के आगमन व कार्यवाही के कारण दो माह तक थाने के स्थायी कारखास न होने से प्रभारी भी बेचैन थे। लेकिन समय के साथ साथ कई ऐसे कर्मचारी मिल गए जो प्रभारी के परेशानी को एक झटके मे दूर कर दिया। स्थिति यह हो गयी दो महीना ब्यातीत होते ही जुआ, शराब तस्करी जैसे मामले शुरू हो गए। शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी के नजर अंदाज किये जाने के बाद मामले को सीओ ने अपने कंधे पर ले लिए। शनिवार को ग्राम छिमिया के सत्ती पोखरा पर जुआ होने कि सूचना मिली। जिसके बाद सीओ ने थाना प्रभारी को साथ लेकर गए। जहाँ सात आठ कि संख्या मे जुआरी जमाये हुए थे। पुलिस को देखते ही पाँच भाग लिए। जबकि तीन पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। पकड़े गए जुआरियों में सुशील कुमार पुत्र घूरे लाल निवासी सहजौर, मनीष कुमार पुत्र गुलाब वर्मा पराहूपुर व राजेन्द्र यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी छिमिया थाना मुगलसराय का बताया जा रहा। इन सभी के पास फड़ से ₹4,000 नकद व 48 ताश के पत्ते तथा 01 अदद Nothing कम्पनी का Android मोबाइल (Pattern Lock सहित) सहित मोटरसाईकिल जामा तलाशी से 2700₹ नकद व आठ मोबाईल फोन बरामद हुआ। अब सीओ के समने जुआ का खुलासा होने के बाद कोतवाली पुलिस को न चाहते हुए भी मुकदमा लिखना पड़ा।