कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपाईयों ने गुलाब का फूल देकर किया स्वागत

Chandauli news : कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहुंचे। जहाँ बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का एक पेड़ मां के नाम लगाया। बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पूर्वजिलाध्यक्ष ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक किये। सभागार में निश्चित लोंगो के बैठने कि ब्यवस्था थी। जिसके कारण अन्य सभी को बाहर कर दिया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के बाद यह लोग वापस भेज दिए गये।
कलेक्ट्रेट पहुंचने से पूर्व जनपद के विकास कार्य को हवाई मार्ग से निरीक्षण करते हुए रिंग रोड़ के गंगा नदी पर बन रहे पुल का हवाई सर्वें किये। इस दौरान सैदराजा विधायक सुशील सिंह, डीडीयू नगर रमेश जायसवाल,चकिया विधायक कैलाश खरवार, राज्य सभा सदस्य साधना सिंह, दर्शना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।