सत्येन्द्र के खाते में करोड़ तो धर्मेंद्र के खाते में 16 लाख से अधिक मिले
करोड़पति पुलिस कर्मी की चल रही जांच, लखपति हो गया गिरफ्तार

Chandauli news : प्रदेश के अंतिम छोर का यह जिला धान पैदा करने में अपना एक रिकार्ड बनाते हुए धान का कटोरा के रुप में पहचान बनाया। लेकिन काली व डोमट मिट्टी से मिश्रित उपजाऊ धरातल पर तश्करों ने अपना फ़सल उगाना शुरू कर दिया। जिसमें उन सभी का फ़सल भी लहलाने लगा। गौ तशकरों के रहन सहन व आलीशान शौकत ने यहां पर नौकरी करने वालों को भी अपनी तरफ आकर्षित किया। जो देखते ही देखते लखपति कौन कहे करोड़पति बनने में भी देर नहीं हुआ। हलांकि उन सभी के करोड़पति बनने का भंडा फुट गया। जिसके बाद एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस विभाग में सत्येन्द्र व उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव दोनों सैदराजा व सकडीहा में पोस्ट रहते हुए गौ तशकरों से करोड़ रुपया गाड़ी पास कराने के नाम पर लिए। जिसका खुलासा होने पर सैदराजा थाने में सत्येन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जबकि गौ तशकर की गाड़ी छोड़े जाने पर धर्मेंद्र को सकलडीहा से लाइन हाजिर कर दिया गया था।
इसमें सत्येन्द्र के उपर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद यह भाग कर न्यायालय का शरण ले लिया था। जिस पर गिरफ्तारी रुक गयी। गिरफ्तारी रुकने के बाद ही लाइन में तैनात धर्मेंद्र का तशकरों से सांठ गांठ चलता रहा। पिछले दिनों एक बार फिर से धर्मेंद्र ने तश्कर से 40 हजार खाते में लिया। जिसकी पुष्टि होने पर सैदराजा पुलिस ने लाईन से गिरफ्तार कर लिए। गिरफ्तारी होने के साथ ही हड़कंप मच गया। सूत्रों की माने तो थाने से आरोपी सिपाही भागने का प्रयास किया। हलांकि साथ के लोंगो ने पकड़ लिया।