बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा में सुबह चार बजे से जुटने स्नार्थियों

Chandauli news : कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पश्चिम वाहिनी गंगा में आस्थावानों ने डुबकी लगाया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था कड़ा इंतजाम रहा। सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी खुद सुबह चार बजे से स्थान स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभाल रही थी। सीओ के पहुंचने के से साथ ड्यूटी पर लगे इधर उधर घूम रहे पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी प्वाईंट पर पहुंच गये।

कार्तिक मास में पूरे एक माह तक भगवान सूर्य के उदित होने से पूर्व महिलाएं स्नान कर तुलसी का पूजन अर्चना करती है। एक माह के इस अनुष्ठान में एकादशी के दिन तुलसी विवाह के अलावा भीम सेन का भी पूजन अर्चन होता है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के साथ साथ महिलाएं बैगन, मूली आदि भी विसर्जित करती है। जिसके लिए तड़के सुबह गंगा किनारे दुकान सज गये थे। आस्था पर कोई हादसा न हो इसके लिए बकायदे पुलिस कि ड्यूटी लगाई गयी थी।