- सीसीटीवी का डीबीआर भी ले गए चोर, काशी विश्वनाथ में तैनात है सब इंस्पेक्टर
Chandauli news : मुगलसराय थाना प्रभारी के रूप में विजय प्रताप फिसड्डी साबित हो रहे है। इसके पीछे का कारण यह है कि जिन कर्मचारियों से काम लेना है उनके साथ ही व्यवहार कुशल नहीं है। आये दिन किसी न किसी बात पर कर्मचारियों ने इनकी बहस होती रहती है। यहां तक कि कोई इनके कमाई में टांग अदा देता है तो उसकी शिकायत कर हटवा देते है। कर्मचारियों में एस तरह का मनमुटाव है कि अपराध पर अब इनसे चर्चा कर्म कि बजाय चौकी इंचार्ज सीधे उच्चाधिकारियों से चर्चा करने में सहजात महसूस कर रहे है।
आपसी तलामेल ख़राब होने से अपराध के ग्राफ में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी के मामले में पुलिस का हाथ खाली है। तब तक सोमवार कि रात्रि में उत्तर प्रदेश के जल पुलिस में तैनात दरोगा जुनैद अहमद के बखरा निवास पर चोरो ने छत के रास्ते आँगन में लगे ग्लास पट्टी को हटाकर अंदर घुसकर लाखों का सामान चुरा ले गए। यहां तक कि घर के सुरक्षा में लगे पांच पांच सीसीटीवी के डीबीआर को भी अपने साथ चोर लेते गए। वर्तमान समय में काशी विश्वनाथ मंदिर पर तैनात जुनैद को घर में चोरी होने कि जानकारी हुई तब वह पत्नी के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि चार कमरों के ताले चटके हुए थे। घर के बेड से लेकर आलमारी तक को चोरों ने खंगाला है।