Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बलुआ में डिजिटल लाइब्रेरी कि आड़ में साईबर फ्राड

  • शेयर मार्केट के नाम पर लोंगो को बनाते थे शिकार



Chandauli news : बलुआ पुलिस व साईबर पुलिस ने मिलकर डिजिटल लाइब्रेरी कि आड़ में शेयर मार्केट के नाम लोंगो को साईबर फ्राड का शिकार बना रहे टीम का भंडाफोड़ किया है। साईबर में लगे 12 लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 24 मोबाईल, 04लैपटॉप, 42 सिम कार्ड सहित विभिन्न उपकरण बरामद किया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मोहरगंज के रसूलपुर में रीडर कम्युनिटी क्लब के नाम से एक डिजिटल लाइब्रेरी संचालित होती है। जिसका संचालक आनंद मौर्या है। यहां पर एक दर्जन लोग लोंगो को शेयर मार्केट में पैसा लगाने व दुगुना करने के नाम पर पैसा लगावते है। इसके बाद घाटा होने के नाम पर इनसे सम्पर्क तोड़ देते है। इनके विवरण पर पुलिस टीम द्वारा मौके की स्थिति एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों/अभिलेखों को सुरक्षित रखते हुए उपस्थित व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया गया कि उक्त कार्य का मुख्य संचालन आनन्द मौर्या द्वारा किया जाता है तथा उसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों/संभावित ग्राहकों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये जाते थे। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर स्वयं को Share Market/Stock Market का जानकार एवं Investment Adviser बताकर अधिक लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया जाता था। विश्वास में आने के बाद सम्बन्धित व्यक्तियों के Demat/Trading Account की जानकारी/Access प्राप्त कर उनके खातों को Handle करते हुए Trading की जाती थी। Trading में होने वाला नुकसान खाताधारक को वहन करना पड़ता है, नुकसान होने के पश्चात मोबाइल फोन को बन्द कर दिया जाता था। उपरोक्त प्रकरण में NCRB PORTAL व अन्य माध्यम से विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।


पुलिस गिरफ्त में आये प्रकाश मौर्या पुत्र स्व0 उमाशंकर मौर्या  जोगिंदर मौर्या पुत्र किरोधन प्रसाद मौर्या, सिद्धार्थ मौर्या पुत्र इंद्रजीत मौर्या, अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा, विकास शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा, प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र राजन प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम धानापुर, अमन कुमार मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या, आकाश मौर्या पुत्र निहाल मौर्या, विशाल गौड़ पुत्र अशोक गौड़ निवासी ग्राम रामपुर थाना धानापुर व विशाल मौर्या पुत्र सतीश मौर्या निवासी ग्राम रामपुर थाना धानापुर  के रुप में हुई। जिनके कब्जे से कुल 21 मोबाइल फोन एवं 02 लैपटॉप बरामद हुए। इसके अतिरिक्त टेबल पर Seagate कम्पनी की 250 GB Internal Hard Disk Data Power Cable सहित मिली, जिसके संबंध में उपस्थित व्यक्तियों ने बताया कि उक्त हार्ड डिस्क आनन्द मौर्या की है। मौके से 01 हस्तलिखित डायरी एवं 02 हस्तलिखित रजिस्टर भी बरामद किये गये।
बरामद डायरी एवं रजिस्टरों के अवलोकन में 250 व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नम्बर तथा Share Market/Trading से सम्बन्धित प्रविष्टियां पायी गयीं। डायरी में अंकित कुछ मोबाइल नम्बरों पर पुलिस टीम द्वारा सम्पर्क किया गया, जिनमें से तीन व्यक्तियों द्वारा Share Market सम्बन्धी गतिविधियों में अपने साथ कुल लगभग ₹9,50,000 की धोखाधड़ी सामने आयी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page