Ayodhya,Chandaulimumbaiअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराष्ट्रीयलख़नऊशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय के बाद सदर में चोरों का तांडव, लाखों का ज़ेवरात व नकदी पर हाथ साफ

  • पुलिस को तहरीर का इंतजार, डायल 112 की सूचना का नहीं संज्ञान



Chandauli news : मुगलसराय में कानून व्यवस्था जहाँ बेपटरी है अब वही स्थिति मुख्यालय पर हो गयी है। जहाँ पुलिस अधीक्षक के, अपर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी निवास करते है। उस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की मुस्दैदी राम भरोसे हो गयी है।
सदर कोतवाली से चंद कदम मतलब रेलवे लाईन के इस पार थाना उस पार गांव केशवपुर जहाँ शनिवार के रात्रि से सेवानिवृत फ़ौजी के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दिया जहाँ डायल 112 ने मौका मुआयना कर चोरी की पुष्टि किया। वहीं कोतवाली पुलिस चोर को भागने व माल खपाने का अप्रत्यक्ष रूप में बढ़ावा देते हुए प्रार्थना पत्र का  इंतजार करने में लगी है। सदर इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरी कि घटना हुई है लेकिन कितना सामान गया है यह अभी पीड़ित नहीं बताया है। जब चोरी का शिकायत पीड़ित देगा तब मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कि जाएगी।
केशवपुर गांव निवासी शिवकुमार आज कल अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर छत पर सोने के लिए चले गये। नीचे का कमरे का दरवाजा बंद था। रात्रि के अँधेरे मे चोर घर में घुसकर कमरों को खोलकर लाखों का ज़ेवरात व 20 हजार नकदी ले गए। सुबह जब घर के अंदर परिजन गए तो देखा सामान सब बिखरा पड़ा था। जिसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दिया। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच जाँच पड़ताल किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page