Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

आखिर मुगलसराय में बढ़ते अपराध के बाद भी क्यों मेहरबान है पुलिस अधीक्षक!

  • लूट व चोरी कि घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि, जन शिकायत निस्तारण में भी फिसड्डी
  • मातहतों के साथ भी ठीक नहीं व्यवहार, मुगलसराय थाने में चल रही खिंचतान




Chandauli news : मुगलसराय पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए बुधवार कि रात्रि में मोटर साईकिल सवारों ने एक राहगीर का मोबाईल छिन लिए। पीड़ित ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अपराध पर नियंत्रण लगाने में विफल या फिर विवेचना आदि के लापवाह लोंगो को एक दिन भी एसपी बर्दास्त नहीं करते है। यह हम नहीं बल्कि लापरवाह लोंगो के खिलाफ तीन माह में हुई कार्यवाही का यह आकंडा बता रहा है। अब तक एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों का दस दिन से लेकर एक एक माह तक का वेतन काटने तक कि बड़ी कार्यवाही हो चुका है। इसके साथ ही आधार दर्जन पर निलंबन तक कि कार्यवाही हो चुकी है।
एक तरफ अपराध नियंत्रण पर इतनी बड़ी कार्यवाही वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ रहे अपराध के बाद भी मुगलसराय एसओ पर एसपी कि मेहरबानी विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पूर्व में तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक पेटी शराब बिना समय के बेचे जाने पर उसे रंगेहाथ पुलिस अधीक्षक पकड़े थे। जिसपर मुगलसराय इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिए। वर्तमान समय में वह कार्य पूरे जोर शोर के साथ हो रहा है। मॉडल शॉप से लेकर चकिया तिराहे से शराब कि अवैध बिक्री हो रही है। थाना प्रभारी चौकी प्रभारी के बीच शीत युद्ध चल रहा है। पैसे के लेनदेन में एक दूसरे के बीच 36 का आकंडा है। इसके अलावा मुगलसराय में आये दिन टप्पेबाजी कि घटना हो रही है। सूत्रों कि मानें तो घटना के बाद दूसरे थाने के तरह यहां क्षेत्र देखा जा रहा कि किसके क्षेत्र में घटना घटित हुई है। अपराधिक आकड़ों पर नजर दौड़ाया जाय तो मुगलसराय 110% प्रतिशत कि बृद्धि हुई है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page