- दोनों थानों के बीच खींचतान, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सैदराजा में दर्ज होगा मुकदमा

Chandauli news : सैदराजा के बाद कंदवा थाना के शुरुआत इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार के तड़के कार सवारों ने असलहा के बल पर चैन लूट ले गए। भुक्तभोगी ने डायल 112पर जानकारी दी। पीड़ित के लोकेशन के आधार पर कंदवा कि पीआरबी घटना स्थल पहुंच गयी लेकिन इसके बाद कि कार्यवाही में थानों कि पंचायत शुरू हो गयी। जिसके बाद दिन में 12 बजे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सैदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में लग गयी है।
जेबवरियाबाद के रामनेती सिंह धान कि रोपाई के लिए पंपसेट से पानी खेत में छोड़े थे। साथ ही खेत कि जुताई करा रहे थे। खेत घर से दूर होने के कारण रात्रि में अपने टाटा पंच से गए थे। खेत पर गाड़ी लगाए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि 3 बजे भोर में दो लड़के मोटर साईकिल से आये और खिड़की का शीशा दरवाजा खुलवाये जैसे ही शिशा नीचे किया यह सब खिड़की से सीधे चैन पर हाथ लगा दिए। भुक्तभोगी ने बताया कि लुटेरे का हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद वह कट्टे से हवाई फायरिंग कर दिया। यहां तक कि बट से आँख के पास हमला कर दिया। इसके बाद वह सब 28 ग्राम का चैन छीन कर भाग गए।
अब भुक्तभोगी कंदवा व सैदराजा के बीच लटका हुआ है। पुलिस घटना के खुलासा कि बजाय पहले सीमा बिवाद में उलझ गयी। हलांकि घटना के बाद सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने सैदराजा से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए कहा।