- कक्षा में हत्या के बाद मची चीख, अन्य छात्रों से आरोपी को पकडा
- आरोपी को दूसरे कमरे में बंद कर मृतक को हॉस्पिटल लेकर भागे शिक्षक
- सीने में घाव गंभीर होने से चली गयी लवकुश कि मौत

Chandauli news : सदर कोतवाली के प्रतापपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को एक दोस्त ने दुआरव दोस्त को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना तब हुआ जब अध्यापक पढ़ाने के लिए ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिख रहे थे। सभी बच्चे अपने नोट बुक मे व्यस्त है तभी पीछे बैठा छात्र तडातड़ कई वार कर दिया। इसके बाद अन्य बच्चों ने हमलावर छात्र को पकड़ लिया। जिसे दूसरे कमरे में बंद कर घायल छात्र को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था।
शुक्रवार एक कोचिंग सेंटर में कक्षा 10 के छात्र आपस में बैठकर पध रहे थे। उसी कक्षा मे प्रतापपुर का लवकुश यादव (15)व पड़ोस के गांव का संजीव यादव भी पढ़ते है। किसी बात को लेकर इन दोनों में अनबन हो गयी थी। जिसपर शुक्रवार को संजीव घर से ही चाकू लेकर आया था। जो कक्षा में लवकुश के पीछे वाली डेस्क पर बैठा था। सभी लोग जब पढ़ने में व्यस्त हो गए तो इसने वारदात को अंजाम दिया। पकडे गए आरोपी ने बताया कि वह चार दिन उसे गली दे रहा था। जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस पहुंचकर शव व अभियुक्त दोनों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।