Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सदर कोतवाली पुलिस के इकबाल को चुनौती, सुल्तानपुर गांव में 25 लाख की चोरी

  • मोबाईल फिंगर यूनिट की टीम ने लिया नमूना



Chandauli news : नेशनल हाइवे पर गौ तस्करों को रोकने में विफल सदर कोतवाली पुलिस के इकबाल को रोज चुनौती मिल रही है। कमजोर नेटवर्क या फिर तस्करों से मिली भगत से गौ तस्करों की गाड़ियां जा रही है। अब चोर भी सक्रिय हो गए है।


सदर विकास खंड सदर अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है। गुरुवार की रात्रि में अघोषित विद्युत कटौती का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।


भुक्तभोगी सुनील पाण्डेय ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने घर के अंदर प्रवेश करने के बाद दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा मिला।

पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 50 से 60 हजार रुपये नगद के साथ करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने के हार, कंगन, कान के तीन जोड़ी आभूषण समेत कई कीमती जेवर और महंगी साड़ियां शामिल हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस गश्त नहीं हो रही है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना की सूचना मिलते ही नवही चौकी प्रभारी तरुण कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page