Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शराब तस्करी को रोकने में मुगलसराय थाना प्रभारी विफल

  • समय से पूर्व धड़ल्ले से होती है बिक्री नहीं है पुलिस का डर
  • शराब तस्करी में ही एक इंस्पेक्टर हो गए निलंबित, वर्तमान को कार्यवाही का नहीं है भय


Chandauli news : मुगलसराय मिनी महानगर में वैसे तो कई तरह के वैध अवैध करोबार चल रहे लेकिन उसमें शराब तस्करी मुख्य करोबार के रूप में पहचान बना लिया है। दर्जन भर से उपर यहां बिहार जाने के लिए ट्रेन रूकती है। जिसके कारण बिहार जाने में आसानी होती है। तस्कर भी झोला में शराब लेकर पूरे इत्मीनान से यात्रा करते है। पुलिस का भय ना दुकानदार को है ना ही यहां से शराब ले जाने वालों को। यहां तक तो ठीक लेकिन पुलिस का खौफ इस कदर समाप्त हो गया की शराबी खुलेआम सड़क किनारे पीने के लिए बैठ जा रहे।

शराब की दुकानों से पुलिस का ठीक ठाक सांठ गांठ की जानकारी पर पिछले।दिनों पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने खुद ही प्राइवेट वाहन से वहाँ पहुंचकर शराब के खेल को पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने बड़ी कार्यवाही करते हुए यह संदेश दिया कि चाहे अपराध किसी स्तर का हो इस पर कोई क्षमा नहीं किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर मुगलसराय का चार्ज 2013 बैच के दरोगा विजय प्रताप को थाना प्रभारी बनाकर इस उद्देश्य से भेजे कि मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा कि इंस्पेक्टरों कि फ़ौज होने के बाद भी उन्हें मौका दिया गया। इससे पूरे ऊर्जा से काम करेंगे। लेकिन यहां सीधे उल्टा हो गया।

थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक के इस प्रयोग को अपनी काबिलियत मान बैठे। स्थिति यह हो गयी कि ज़ब तक पुलिस अधीक्षक सभी थाना प्रभारियों को गश्त पर निकलने के आरटी नहीं कराते तब तक मुगलसराय प्रभारी थाने से बाहर नहीं निकलते। जिसके कारण कुटीर उद्योग वालों को खुली छूट मिली है। मॉडल शॉप से लेकर वीआईपी गेट, गंजी प्रसाद तिराहा जैसे स्थानों से शराब तस्करी शुरू हो गयी है।
यही नहीं तस्करों के साथ ब्यापार करने के मर्मज्ञ स्थानीय पियक्कड़ों के लिए बेखौफ़ होकर 24*7उपलब्ध है। मॉडल शॉप दुकान पर रविवर को खुलेआम तड़के सुबह शराब शराब खरीदने वालों कि लाईन लगी थी। लोग यहां से शराब खरीदकर सड़क किनारे ही बैठकर पीने लगे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page