Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

भाजपा के दिग्गज अपने ही घर में लड़खडाये

  • भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष मलाई चाटने में अपनों से हो गये दूर
  • चकिया के प्रेमापुर गांव के सैकड़ों लोग भाजपा छोड समाजवादी पार्टी में शामिल



Chandauli news : जिस धरती से निकलकर अपनों को जोडते हुए प्रदेश और देश में जिस भाजपा का झंडा बुलंदी से लहराया। ऐसे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गृहक्षेत्र के कृपापात्र बनकर सत्ता की मलाई चाट रहे लोग अब घर के ही लोगों को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं। चकिया क्षेत्र से भाजपा विधायक और दूसरे व्यक्ति जो जिलाध्यक्ष हैं। यह दोनों आसपास गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों लोगों की पद पाने के पहले की आर्थिक स्थिति और वर्तमान के चंद वर्षों में ही कायापलट हो गयी। जब तरमाल खाने की आदत हो गयी। तब यह भी भूल बैठे कि ज्यादा गरम मसाला और चिकनाई सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। यह चिकनाई इतनी ज्यादा नुकसान कर दी। जिससे बिस्तर पर पडने के बाद हालचाल पूछनेवाले “अपने ” लोग ही दूर हो गये।
भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव रघुनाथपुर के बगल के भवद्दी वाले प्रेमापुर गांव के सैकड़ों लोगों ने एक साथ भाजपा छोड दिया। इन लोगों का दर्द है कि गांव के ही एक नौजवान की सडक दुर्घटना में वाहन चालक के मदमस्त होने के कारण मौत हो गयी। अगर वाहन चालक जो कि एक रसूखदार ठेकेदार परिवार का सदस्य था। उसने घायल युवक को अपनी गाडी में फंसने के बावजूद जहां निकालना उचित नहीं समझा। वहीं उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
ऐसे संवेदनहीन वाहन चालक पर ठेकेदार परिवार ने एक अदद एफआईआर भी नहीं होने दी। इस अंधेरगर्दी पर भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने कोई संवेदना नहीं दिखाई। कारण कि ठेकेदार परिवार की चिकनाई में यह दोनों लोग इतनी गहराई तक गोते लगा रहे हैं। जिससे उससे निकल ही नहीं पाये।
इस दिल दहलाने वाली घटना से प्रेमापुर गांव के लोग जो खांटी भाजपाई थे। पार्टी ही छोड समाजवादी में चले गये। ऐसी स्थिति होने की गूंज जिले से चलकर दिल्ली तक पहुंच गयी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page