Uncategorized

कप्तान के अल्टीमेटम का बीत गया चार दिन, ठेला खुमचा से लेकर थाना प्रभारी तक बेखबर

  • थाना प्रभारी इस बात से आश्वस्त कि एसपी साहब को वापस लेना पड़ेगा निर्णय



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सोमवार के दिन तपती दोपहर में वतानुकूलित वाहन से बाहर निकल कर मातहतों के साथ नगर में पैदल गस्त करते हुए सड़क पर दुकान व ठेला खुमचा लगाने वालों को आगाह किया कि वह निर्धारित पटरी के भीतर ही अपना दुकान लगाएंगे। यह आदेश वह चाहे होते तो थाना प्रभारी को बैठे बिठाये दे सकते थे। लेकिन तपती दोपहरिया में उन्होंने थाना प्रभारी, सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक को भी सड़क पर मार्च करा दिया। इस पैदल गश्त का नेतृत्व खुद कर रहे थे। जिसका उद्देश्य था कि पुलिस अधीक्षक खुद जाम ले प्रति संबेदनशील है। लेकिन पुलिस अधीक्षक जितना गंभीर है उनके मातहत उतने सुस्त।


सोमवार को पैदल गस्त करते हुए एसपी ने एक सप्ताह के अंदर सड़क से ठेला हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके बाद पुलिस कार्यवाही करेगी। फिर कोई बहाना नहीं चलेगा। एसपी के आदेश का ना तो ब्यापारियों पर कोई असर हुआ और ना ही थानाध्यक्ष इसके प्रति कोई फॉलोअप किया। इससे ब्यपारी पूरी तरह संतुस्ट हो गए कि यह केवल साहब के नगर में पैदल गस्त के दौरान का दिशा निर्देश था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page