- बाटी चोखा खाने के दौरान जीजा साला में हुआ था विवाद

Chandauli news : बबुरी थाना के खुरुहूजा गांव के बरउर में फांसी लगाकर हत्या किये जाने के बाद मृतक के भाई ने गांव के ही एक ब्यक्ति के दबाव से प्रताड़ना से भयभीत होकर फांसी लगाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया की मृतक का ज़ब पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फांसी से मौत होने की बजाय गला घोटने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लग गयी। इसके बाद सर्विलांस व अन्य साक्ष्य के बाद ज़ब पुलिस जांच पड़ताल की तब घटना की सत्यता सामने आयी। पुलिस ने पत्नी से ज़ब कड़ाई से पूछताछ किया तब पता चला की पिछले आठ वर्षो से मृतक के जीजा से उसका अवैध संबंध है। घटना के दिन घर में बाटी चोखा का कार्यक्रम रखा गया था। खाने के दौरान जीजा साले के बीच बहस हुई थी। इसके बाद ननदोई रामजनम घर चला गया।
पुनः 12 बजे रात्रि में रामजनम घर आये और मृतक के पत्नी के साथ संबंध बनाये। संबंध बनाते हुए पति ने देख लिया। जिसका विरोध किये। इसके बाद रामजनम ने अपने साले राजवंश का गला घोंट दिया। इसके बाद घटना को आत्म हत्या का रुप देने के लिए रस्सी के सहारे टांग दिया गया था।