- महुअर चौकी क्षेत्र में घर व मंदिरों को चोर बना रहे निशाना

Chandauli news : बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर व मोहरगंज चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक बधाई गया गया। आये दिन घरों में चोरी हो रही। इसके अलावा अब चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है।
महुअर चौकी क्षेत्र के चोरी के आंकड़ों पर नजर डाले तो एक माह में तीन मंदिरों से कुंतल भर वजन के घर घंटा चोर खोल ले गए। जिसकापुलिस पता करने में विफल है। जबकि चौकी के ठीक सामने 28 दिसंबर को कोटेदार के घर से लाखों रूपये क़ीमत का आभूषण चोरी हो गया था। जिसे पहले तो पुलिस ने घटना को झूठा घोषित कर दिया था। हलांकि पीड़ित परिवार का दामाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के सुरक्षा कमांडो में तैनात है। जिसे परिजनों ने घटना की जानकारी दिया था। इसके बाद लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय से ज़ब इसके विषय में पूछताछ हुआ तब अधिकारियों को इसकी जानकारी हो पायी। इसके बाद चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन टीम माह बाद भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पायी। वहीं एक माह में काली माता, शंकर जी के मंदिर से बड़े बड़े घंटे चोरी हो गयी। शनिवार को देवी माता मंदिर से दोपहर में ही घंटा चोरी हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दे दिया है। वहीं मोहरगंज चौकी के रामौली गांव से 26 जनवरी के दिन राधाकृष्ण मंदिर से अस्टधातु की मूर्ति चोरी कर गए। जबकि ध्यान भटकाने के संगमरमर की मूर्ति छतिग्रस्त कर गए। जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।