होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन एक दूसरे को लगाया ग़ुलाल

Chandauli news : होली ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग कई तरह के रंग सराबोर होने के बाद भी बुरा नहीं मानते। अन्य दिनों में किसी के कपड़े पर एक छिंटा पद जाय तो लोग बुरा ही नहीं मानते बल्कि मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। लेकिन होली यह संदेश देता है हम सभी एक ईश्वर के ही औलाद है। एक दूसरे के साथ घुल मिलकर भाई चारे के साथ रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें रविवार को सैदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर में कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव’ में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा।

होली मिलन के अवसर पर गावों में होली के दिन गये जाने वाले फाग गीत, चैता आदि जैसे पारंपरिक गीत भी हुए। इस कार्यक्रम में धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह , बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह ,रमेश रमेश त्रिवेदी, चंद्रभान मौर्य, गोविंद उपाध्याय, नंद कुमार पांडे, डॉ. रामानुज यादव ,जयप्रकाश विश्वकर्मा ,हृदय नारायण तिवारी, उदल बिंद, शेषनाथ गोड आदि उपस्थित रहे