
Chandauli news : पीपीपी मॉडल पर संचालित महिला शिशु विंग अस्पताल में 30 मई के दिन हेरिटेज मेडिकल कालेज भदवर के आधा दर्जन चिकित्सक मरीजों का निःशुल्क जाँच करेंगे। जिसमें जनरल सर्जन, हृदय रोग, दंत रोग के अलावा यूरोलाजी परामर्श के अलावा ईसीजी व इको जाँच निःशुल्क होगा। उक्त जानकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ के सी सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व इस अस्पताल में महिला 10वर्ष के नीचे शिशु का ईलाज निःशुल्क होता है। जो प्रदेश सरकार के अनुबंध पर हेरिटेज अस्पताल द्वारा चलाया जाता है।