- जिले में बदमाशों का हौशला बुलंद

Chandauli news : अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के समीप दुकान बंद कर घर जा रहे आभूषण ब्यवसाई को लक्ष्य कर बदमाशों ने गोली मार दिया। जिससे व्यवसाई मौके पर गिर पड़ा। हलांकि बांह में गोली लगने से उसकी जान बच गयी। जबकि बदमाश व्यवसाई के गिरने के साथ ही भाग निकले। उधर घटना कि जानकारी के बाद सर्किल क्षेत्र के सभी थाने को बुला लिया गया। सीओ व क्राइम ब्राँच घटना को लेकर मंथन करने लगे जबकि अन्य थाना प्रभारी कमर पर हाथ धरे केवल मुकदर्शक बने रहे।
मोहनपुर गांव निवासी सुजीत विन्द कि गोधना मोड़ पर सुजीत बिंद की आभूषण की दुकान है। जो नित्य कि भांति गुरुवार को बंद कर घर जा रहे थे तभी बाइक से पहुंचे तीन बदमाश अचानक से पहुंचते ही फायरिंग कर दी। ज़ब तक कुछ समझते तब तक गोली बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। उधर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लगातार कड़ाई के बाद भी बदमाशो के हौसले बुलंद है। सीओ ने कहा कि आस पास के फुटेज को खंगाला जायेगा। जल्द ही इसका अनावरण टीम करेगी।