Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बम से घर उडाने के मामले में मुख्य आरोपी कि गिरफ्तारी को लेकर किन्नरों का प्रदर्शन

चहनियाँ चौराहे को जाम कर किन्नरों ने काटा आतंक, गिड़गिड़ाती रही पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे का माँगा समय, किन्नरों ने खा एसपी के यहां नग्न प्रदर्शन




Chandauli news : बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी के समीप खुशबू किन्नर के आवास को बम से उडाने कि साजिश कि गयी थी। इसमें आवास का पिछला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। मामले कि जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं खुसबू किन्नर के शिकायती पत्र पर पुलिस ने चार लोंगो के खिलाफ नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।


घटना के दूसरे दिन बाद ही बलुआ पुलिस ने एक स्कार्पियो में कुछ विस्फोटक के साथ तीन लोंगो को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मुख्य आरोपी तक पहुंच नहीं पायी है। तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को सैंकड़ो कि संख्या में उपस्थित किन्नरों ने चहनियाँ चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिए। इन सभी ने पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां भ्रस्टाचार हो रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी को बचा रही है। किन्नरों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे। सीओ सकलडीहा उन सभी से प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह कर रही थी। लेकिन यह सब मौके पर डीएम एसपी के आने कि मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 24 घंटे में गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिया इसके बाद यह सब माने।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page