धीना के अवहीं चौकी से चंद कदम कि दूरी पर हुआ वारदात, कैमरे में कैद हुआ मारपीट कि घटना
12 घंटे पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही , दर्ज हुआ मुकदमा

Chandauli news : पुलिस के इकबाल को एक बार फिर से मनबढ़ो ने चुनौती देते हुए चौकी से चंद कदम दूर स्थित शराब कि दुकान के अंदर से खींचकर सेल्स मैन को दबंगो ने लात घुसे से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट कि घटना सीसी टीवी में कैद हो गयी। घटना के बाद सेल्समैन ने पैसा व शराब लूटने कि बात कही। जिसकी जांच पर लूट कि घटना सिद्ध नही हो सकी। मारपीट के आरोप में सेल्स मैन के शिकायत पर चार लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीसी टीवी फुटेज के अनुसार धीना के अवंही चौकी से चंद कदम कि दूरी पर स्थित शराब कि दुकान पर रात्रि 09 बजे स्कार्पियो सवार लोग दुकान पर पहुंचे। जो किसी बात को लेकर सेल्स मैन के साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बीच साथ के ही एक ब्यक्ति ने सेल्समैन को पीटना शुरू कर दिया जो देखते देखते सभी ने जमकर धुनाई कर दिया।
यहीं नही यह सभी सेलसमें को जबरदस्ती गाड़ी में उठाकर ले जाने लगे। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गयी। घटना कि जानकारी के बाद पुलिस तहरीर का इंतजार करने में 12 घंटे का समय ब्यतीत कर दिया। शनिवार दोपहर बाद ज़ब तहरीर पीड़ित ने दिया तब पुलिस दुकान के फुटेज का जांच किया जिसमें दो कि पहचान हो गयी। इसमें एक प्रधान व दूसरे ब्यक्ति का धीना में शराब कि दुकान है। पुलिस आरोपियों कि पहचान कर ली है।
इस सबंध में सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार्यवाही होगी।