महिला पुलिस कर्मियों कि पीआरबी सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी

Chandauli news : महिला स्वावलम्बन के तहत सरकार स्वयं सहायता समूह बनाकर एक एक गांव के 100 से अधिक लोंगो को रोजगार दे रही है। सुरक्षा के लिए अब कड़े क़ानून बन रहे है। महिला पुलिस कर्मी थानों पर तैनात किये गये जिससे महिलाओं को कोई समस्या न हो। राजनीति के क्षेत्र में भी 33% आरक्षण दिया जा रहा है। देश कि प्रथम नागरिक महिला है। सरकार का यह कदम महिला सम्मान के लिए है। उक्त बातें गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 05 के प्रचार प्रसार व महिलाओं के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रेवसा स्थिति आईटी आई कालेज में पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान समाज में कुत्सित मानसिकता के लोग करते है। जबकि अच्छे विचार के लोग भेद भाव नहीं करते। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ भी लोंगो को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी बेटी नहीं है ल्व्कीन वह नौ कन्याओं को गोंद ले रखे है। जिनके रहने खाने और पढ़ाने कि जिम्मेदारी उनकी है।

महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए महिला मिशन कि नोडल सकलडीहा सीओ ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि महिला किसी भी स्थिति में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो उसके साथ सरकार कि यह पुलिस हमेशा है। स्टेशन से घर जाने में देर हो गयी हो रास्ता भयावह लग रहा हो या फिर साधन न मिल रहा है ऐसी सस्थिति मुने डायल 112 का सहारा लें। घरों में प्रताड़ित हो रही हो 1090 डायल करें। उन्होंने बताया कि अब सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र बमें आगे बढ़ा रही है। पहले थानों पर पुरुष प्रभारी होते थे। लेकिन सरकार ने महिला स्वावलम्ब के तहत एक महिला को भी थाना प्रभारी बनाने के लिए कहा है। जिसका पालन हो रहा है। महिला भी उन चुनौतियों को स्वीकार कर अच्छा कर रही है। इस दौरान डीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल,जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, सीओ डीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।