Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सर्विलांस ने शराब गांजा के बाद एक बार फिर से चोरी गयी 111 मोबाईल किया बरामद

  • सात माह में लगभग 1 करोड़ से अधिक का 418 मोबाईल पुलिस ने किया बरामद
  • सीईआर पोर्टल मोबाईल खोजने में बन रहा मददगार



Chandauli news: शराब व गांजे कि बरामदगी के साथ साथ एक बार फिर से सर्विलांस कि टीम ने 111 पीड़ितों के खोये मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल से खोजकर पीड़ितों को दिया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35लाख के आस पास है।
मोबाईल वितरित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक सर्विलांस की टीम ने कुल 418 खोये मल्टीमीडिया मोबाइलों को बरामद किया है। जिनकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 21 लाख रूपये है। उन्होंने बताया की मोबाईल खोने पर पीड़ित खुद CEIR पोर्टल के www.sancharsaathi.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है। या फिर अपने संबन्धित थाने पर दर्ज करा सकता है। मंगलवार को जिन 111 पीड़ितों का मोबाईल बरामद किया है उसमें सकलडीहा कोतवाली के 31 पीड़ित, बबुरी के 09, चकरट्टा के 04, चकिया के 07,चंदौली के 12, धीना के 08, इलिया 02, कंदवा 07, मुगलसराय 13, नौगढ़ 01, शाहबगंज 06, सैदराजा 07 व सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज करने वाले 04 पीड़ित शामिल है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page