Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

आखिर क्या संबंध है मुग़लसराय पुलिस का लोकेटर मनीष के साथ!

  • वाहन चेकिंग अभियान कि घंटे भर पहले लोकेटर को मिल जाती है सूचना



Chandauli news : मुगलसराय पुलिस के रहमोकरम से शराब, गांजा, जमीन व जुआ का गोरखधंधा इस समय तेजी के साथ चल रहा है। इसके बाद अब वाहन जाँच अभियान में वाहन न पकड़े जाय। इसके लिए अलग नेक्शस है। जो पुलिस के आगामी अभियान कि जानकारी होते ही अलर्ट कर देता है। यही नहीं किस रास्ते से मुगलसराय कि सकरी गलियां पार कर स्टैंड तक पहुंचेंगे इसकी भी जानकारी देता है। कुछ ऐसे ही गिरोह के एक सदस्य का व्हाट्सप्प ग्रुप में जा जानकारी साझा करने का ऑडियो वायरल हो रहा है।


मुगलसराय में अवैध पार्किंग से थाने को लाखो रुपया मिलता है। यातायात का अलग है। अब वाहन जो थाने और यातायात को पैसा देते है वह अभियान में पकड़ न जाय इसके लिए लोकेशन देने वाला बिचौलिया तैयार हो गया।

इसमें मनीष नामक कतिपय युवक का नाम प्रकाश में आया। युवक का व्हाट्सअप ग्रुप सार्वजनिक हुआ है जिससे प्रतीत होता है कि ईवी आटो व सीएनजी आटो का अलग अलग ग्रुप बना कर बिना परमिट वाले आटो को चेकिंग के लोकेशन देकर सचेत किया जा रहा है। इसके लिए दो हजार रुपया प्रतिमाह प्रति वाहन निर्धारित है। पुलिस के निष्क्रियता का आलम यह है कि एक सप्ताह से कतिपय मनीष का व्हाट्सएप ग्रुप वायरल है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही पुलिस को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page