Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अलीनगर थाना के कारखास रोशन यादव के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

महिला कर्मचारियों ने कारखास पर लगाया आरोप, सीओ कर रहे जांच



Chandauli news : मिशन शक्ति फेज 05 के तहत पुलिस अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक कर रही है। वहीं थाने में तैनात महिलाओं के शिकायत पर जांच चल रही है। थाने पर तैनात महिला कर्मचारियों ने थाने के कारखास पर कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दी है। जिसकी जांच सीओ डीडीयू नगर द्वारा की जा रही है।
सूत्रों की माने तो अलीनगर के तत्कालीन प्रभारी विनोद मिश्रा के कार्यकाल में तेल कटिंग का कार्य जोरों पर था. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने ज़ब छापेमारी किया तो सैकड़ो लीटर अवैध तेल बरामद हुआ। जिसके बाद लापरवाह लोंगो पर कार्यवाही में प्रभारी की गर्दन फंसती नजर आ रही थी। जिसके बचाव के लिए तत्कालीन कारखास कमलेश पाण्डेय को कार्यवाही के नाम पर चकरघट्टा भेज दिया गया। कमलेश के जाने के बाद पूरी जिम्मेदारी रोशन यादव को दिया गया। रोशन थाने के घोषित कारखास हो गये।
कारखास होते ही ऐसे लोंगो की वर्दी खूंटी में टांग गयी। अब सिविल में ही थाने पर उपस्थित होकर अब ऐसे रोब झाड़ते है जैसे खुद प्रभारी बन बैठे हों
ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी। जिसमें कारखास की घोषित महिला मित्र की ड्यूटी भी लगा दी गयी। यह बात उन्हें नागवार लगा। महिलाओं ने शिकायती पत्र में उल्लेख करते हुए कहा की अपने महिला मित्र को यह गाड़ी पर बैठा कर लेते गये। अब इसकी जांच सीओ डीडीयू नगर कर रहे है।

इस संबंध में सीओ डीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया की शिकायती पत्र मिला है। जांच चल रही है। इसमें जो सच्चाई होगी उसके अनुसार कार्यवाही होगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page