Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसडीएम से उलझने वाले थाना प्रभारी का अतिक्रमण में बाधक बन रहे ब्यापारी के सामने नहीं दिखी हैकड़ी

  • रसकुंज दुकान अतिक्रमण कि जद में, बुलडोजर पहुंचा तो भड़का दुकानदार
  • सीओ से लेकर पीडब्लूडी के अधिकारीयों को दी खुली चुनौती

Chandauli news : शनिवार के दिन एसडीएम से उलझने वाले थाना प्रभारी का सोमवार को सीओ व पीडब्लूडी के अधिकारियों को धमाकने वाले वाले अतिक्रमणकारी दुकानदार पर हैकड़ी नहीं चली। दूर दूर तक यह दिखाई नहीं दिए। सीओ थाने ले जाने के लिए कहते रह गए केवल उनके हमराही के अलावा कोई अन्य पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। हलांकि बाद में बीच बचाव व दबाव के बाद पुलिस बल वापस हो ली।

मुगलसराय में अतिक्रमणकारियों के उपर रविवार विश्राम के बाद पुनः कार्यवाही शुरू हुयी। डिवाइडर के उत्तर दिशा में सरकारी बुलडोजर अतिक्रमण साफ कर रहा था। जो आगे बढ़ते हुए रसकुंज के मिठाई दुकान के पास पहुंच गया। दुकान के सामने बुलडोजर देख दुकानदार एक सप्ताह का समय मांगने लगा। इसपर अतिक्रमण हटवा रही टीम ने कहा कि अपने से तोड़ने का कार्य प्रारम्भ कराये होते तो छोड़ दिया गया होता।

लेकिन अभी काम ही नहीं लगा है। जिसके कारण तोड़ा जायेगा। इतना सुनते ही दुकानदार आपा खो बैठा। दुकान से बाहर निकलकर सीओ व पीडब्लूडी के अधिकाररियों पर घूसखोरी आदि जैसे आरोप लगाने लगा। इसी बीच जब पीडब्लूडी के कुछ कर्मचारियों ने ज़ब विरोध किया तब उन लोंगो को मुगलसराय में ही रहने कि धमकी देने लगा।

अतिक्रमण हटाने में सुरक्षा व्यवस्था व इसका विरोध करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के लिए दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी लगे है। जो मुगलसराय थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्य कर रहे है। इधर सोमवार को दुकानादार सीओ से उलझ रहा था उधर नेतृत्वकर्ता गायब रहे।इस तरह कि लापरावाहो पर शनिवार के दिन एसडीएम ने जब टोका तब थाना प्रभारी एसडीएम से उलझ गए थे।

लेकिन सोमवार को बदतमीजी कर्म वाले दुकानदार के सामने पुलीसिया रौब दिखाने नहीं चढ़े। सूत्रों का कहना है कि पिछले तीन दिन से थाने में अधिकारियों को पानी के साथ मीठा जो खिलाया जाता है वह इसी दुकान से जाता रहा है। जिसके कारण दुकानदार का मनोबल सातवें आसमान पर रहा। यही कारण रहा कि थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच नहीं पाए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page