Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शाहबगंज पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, हत्यारे दोस्त को भेजा जेल

  • पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है हत्यारोपी सात दिन तक पुलिस को छकाया



Chandauli news : दोस्त के साथ गाँव के बाहर जाकर शराब कि पार्टी फिर कहासूनी के बाद हत्या का मामला सामने आने आया था। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए हत्यारोपी कि तलाश में जुट गयी थी। जिसका गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। पुलिस हत्यारे दोस्त को आलाकत्ल सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दी। हलांकि परिजनों के आरोप पर पुलिस घटना के दिन ही हत्यारोपी को पकड़ ली थी लेकिन हत्या उसके द्वारा न किये जाने पर पुलिस उलझ गयी थी। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें हत्या के खुलासा को लगा रखा था। एक सप्ताह बाद आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़सा बरामद किया।


01 मई कि रात्रि में पुलिस को जरिये दूरभाष आशीष कुमार पाठक ने सूचना दिया कि मेरे रिश्तेदार कोमल तिवारी पुत्र रामानन्द तिवारी निवासी गजधरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र 52 वर्ष को दिनांक 30.04.2026 को सिर में चोट लगने की वजह से जिला चिकित्सालय चन्दौली इलाज हेतु ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना कि जानकारी के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी। ईलाज के दौरान 02मई को कोमल तिवारी (52 ) कि मृत्यु हो गयी। इसके बाद परिजन शव को रखकर विरोध शुरू कर दिए। जिसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कि घटना के बाद अब हत्या कि धारा बढ़ा दिया। परिजनों के आरोप पर शाहबगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन उसके द्वारा लगातार घटना न किये जाने कि बात बतायी जा रही थी। जो पुलिस के लिए चुनौती हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने तीन टीम लगा दिया। सीओ व एसओ गांव में एक एक घर घर जाकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें केवल अमरनाथ के साथ जाने कि जानकारी मिली। उधर एक सप्ताह से अमरनाथ पर पुलिस का कोई दबाव नहीं था। पुलिस के हिदायत के बाद भी गुरुवार को वह जाने के फिराक में था। जिसकी जानकारी होने कई बाद एसओ प्रियंका सिंह व उनकी टीम ने अमरनाथ को पकड़ लिया। लगातार एक सप्ताह से परेशान पुलिस ने ज़ब कड़ाई शुरू कि तब जाकर उसने घटना के पीछे का कारण बताते हुए आरोप स्वीकार किया।
पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया बताया कि दिनांक 30.04.2026 को सायंकाल 7.30 से 08.00 बजे के मध्य ग्राम फत्तेपुर खुर्द के सामने चकिया चन्दौली मार्ग पर मुझसे कोमल तिवारी पुत्र स्व० रामअनन्त तिवारी ग्राम गजधरा, पो० भटरौल, थाना शहाबगंज जिला चन्दौली से मारपीट हो गया था। कोमल तिवारी द्वारा मेरी पत्नी को लेकर बार-बार गलत शब्दों का प्रयोग करता था। जिससे मैनें गुस्से में आकर कोमल तिवारी के सर पर धारदार(गड़ासा) हथिहार से मार दिया जिससे कोमल तिवारी का सर फट गया। अभियुक्त के निशान देही पर गंडासा पुलिस बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page