Kamalpur news : धीना थाना क्षेत्र के सकलडीहा -अमड़ा मार्ग पर डिग्घी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जहाँ ईलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक बाइक सवार की रास्ते में ही मौत हो गई,जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।

सोमवार को आवाजापुर निवासी कृपाशंकर सिंह अपनी दो पुत्री जूही और रिया को लेकर ससुराल अरंगी जा रहे थे। डिग्घी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह बाइक लेकर कमालपुर-अमड़ा मार्ग पर पहुंचे तभी अमड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सिकठा निवासी रामसूरत सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिये।