- शराब तस्करी में लिप्त 18 महिलाएं 13 पुरुष,पुलिस ने बरामद किये 50 पेटी शराब
- वर्षो से हो रही ट्रेन से तस्करी चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध
Chandauli news : चंदौली मझवार स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से शराब तस्करी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। तस्करी में शामिल 31 सदस्यों को पुलिस ने डाक बंगला रोड के एक होटल से गिरफ्तार किया। इन सभी के तलाशी के बाद कुल 450 लीटर शराब बरामद हुआ है।

सदर कोतवाली के अंतर्गत अवैध कारोबार जड जमा लिया है। जिसमें शराब,गांजा व हीरोइन की बिक्री जोर शोर से हो रही है। इसके साथ है कस्बा चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीन तीन स्थानों पर देह ब्यापार का धंधा फल फूल रहा है। सूत्रों की माने तो इस अवैध कार्य की जानकारी कोतवाली व कस्बा चौकी इंचार्ज को है बावजूद इसपर कोई वैधानिक कार्यवाही नही हो पा रही है। जिससे अवैध कार्य में लगे लोंगो के साथ साथ पुलिस को आर्थिक लाभ हो रहा है।

पिछले कई माह से मझवार स्टेशन से शराब तस्करी का खेल चल रहा है। रात्रि में बिहार के लोग डाक बंगला रोड सहित आस पास के होटल व लाज में रुकते है। जहाँ बिना पहचान पत्र के है दो से तीन घंटे के लिये कमरा शराब सप्लायरों के पहचान पर मिल जाता है। उसी स्थान पर मांग के अनुरूप शराब पहुंचा दी जाती है। जिसे पैदल बारी बारी झोले आदि में लेकर तस्कर मझवार स्टेशन या fir बिहार के बसों में सवार होकर निकल जाते है।
सूत्रों की माने तो मंगलवार के सुबह चार बजे के आस आस पास एक ब्यक्ति अपने शरीर में चार से पांच बोतल व कुछ झोले में लेकर मझवार स्टेशन के समीप बस का इंतजार कर रहा था। जिसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर रात्रि गश्त में निकले पुलिस वालों ने पूछ ताछ शुरू कर दिया। पुलिस से अचानक सामना होने पर वह घबरा गया। जिसे कोतवाली के जाकर ज़ब तलाशी ली गयी तो कुल नौ बोतल शराब बरामद हुआ। कुछ है समय में उसके मोबाईल पर अन्य साथियों का लोकेशन के लिये फोन आने लगा। जिसके आधार पर पुलिस उक्त होटल तक पहुंच गयी जहाँ यह शराब तस्कर रुके हुए थे। कोतवाली पुलिस के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। हलांकि अभी दो दिन पूर्व है चार्ज लिये कोतवाल त्रिवेणी सिंह से सोमवार को जान पहचान बनाने का पूरे दिन दौर चला लेकिन एक ही दिन में पहचान मजबूत न होने के कारण सप्लायरों की बात बन नही पायी। पुलिस के सर्च अभियान में 31 लोग पकड़े गए। पकड़े गए शराब तस्करों ने यह शराब किसी संजय गुप्ता के माध्यम से प्राप्त होने की बात पुलिस को पूछताछ में बताया है।
एक साथ 31 सदस्यों के पकड़े जाने की जानकारी के बाद सीओ सदर नामेंद्र कुमार भी पहुंच गए थे। अब होटल में यह सब कैसे रुकते थे यहाँ केवल शराब का कारोबार होता था इतने संख्या में महिला पुरुष व लकड़ियों के होने बाद कोई अन्य अवैध कार्य भी होटल में होते रहे है यह सब पुलिस के जांच का विषय है।