Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

तहसील दिवस के बाद अचानक नौगढ़ थाने पहुंच गए एसपी, महिला अपराध पर मिली खामियां

  • थाना प्रभारी को एसपी ने लिया आड़े हाथ
  • थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण



Chandauli news : तहसील दिवस में नौगढ़ पहुंचे एसपी ने दोपहर 02 बजे के बाद अचानक से थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहाँ कार्यालय, मेस, हवालात व सीसी टीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किये। मिशन शक्ति केंद्र मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा-*
महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान निर्धारित एसओपी के अनुपालन में कमियां पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ को कड़ी चेतावनी व आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया।
इसके साथ ही यक्ष ऐप पर डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु समीक्षा की गई। सभी बीट अधिकारी को यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करते हुए संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही को समय से ऐप पर अपडेट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई अपराध की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा किये। इसके साथ ही ग्राम्या संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है संस्था के सदस्यों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद कर गुणवत्ता कि जानकारी लिए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page