होली खेल रंग छुड़ाने के लिए दोस्तों संग गंगा में गया युवक डूबा, मचा कोहराम
Chandauli news :बलुआ थाना के महुआरी गांव में होली का रंग फीका हो गया। करण कि होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ गंगा में रंग छुड़ाने के लिए गए प्रशांत यादव (15 वर्ष) गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी। साथ गए अन्य दोस्तों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गए। इसने सभी ने प्रयास कर शव कों नदी ने निकाल लिया। जिसे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया। प्रशांत के मौत कि खबर सुनने के बाद पुरे गांव में सन्नाटा छा गया।

साथ के लोंगो ने बतया कि 12 बजे तक होली खेलने के बाद वह सभी चार पांच कि संख्या में गंगा नदी पहुंच गए नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दूसरे लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। इसके बाद उन सभी से शोरगुल किया। आवाज सुनकर स्थानीय गोताखोर पहुंच गए। जानकारी बलुआ पुलिस कों हुयी तब इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा माय फोर्स पहुंच गए। इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशांत के डूबने कि जानकारी जैसे ही गांव में हुआ पूरा गांव टूट पड़ा। गांव में सन्नाटा छा गया होली का जश्न मातम में बदल गया।
