- कोतवाली व चौकी इंचार्ज के मिली भगत से फल फूल रहा कारोबार
- 24newstime.com ने किया था आगाह
Chandauli news : कोतवाली व कस्बा चौकी इंचार्ज के इशारे पर नगर में चल रहे देह ब्यापार का सीओ के छापेमारी में भांडा फोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान मौके से चार लड़की व चार लड़का पकड़ में आये है।
जिला अस्पताल के ठीक सामने अवैध देह ब्यापार का धंधा हो रहा था। सूत्रों की मानें तो इस अवैध कारोबार बदले यहां से कोतवाली पुलिस को 2.5 लाख रुपया सुविधा शुल्क के साथ साथ सेवा सत्कार का भी ख्याल रखा जाता था।

पुलिस के मिली भगत से चल रहे अवैध ब्यापार को 24newstime.com ने अपने पिछले अंक में उजागर किया था। जिसके बाद यहां से कमीशन लेने वालों की बेचैनी बढ़ गयी थी। उधर जिले पर उच्चाधिकारियों के निवास होने के बाद भी इस तरह के अवैध कार्य मुख्यालय पर होने की जानकारी के बाद सोमवार को सीओ नामेंद्र कुमार ने दल बल के साथ चकला घर पर छापेमारी कर दिया। शासनादेश के तहत सीओ के नेतृत्व में ही ऐसे स्थानों पर छापेमारी होती है।
पुलिस को बिना प्लान बताये रैकी कराने के बाद जब सीओ पहुंचे तो पुलिस के मिली भगत से चल रहे अवैध कारोबार का राज खुल गया। यहां से 04 लड़कियां व 04 लडके मौके से पकड़े गए। जिन्हे कोतवाली ले जाया गया। अब इन सभी चालान की तैयारी चल रही है। देखना है इस कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही होती है या फिर इन लोंगो को बचा लिया जायेगा।