Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म : स्वामी अड़गाडानंद

  • हरिओम हॉस्पिटल का योगेश्वर ने किया शुभारम्भ



Chandauli news : बड़े भाग मानुस तन पावा…. मनुष्य का शरीर बड़े ही भाग्य से मिलता है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं उक्त विचार योगेश्वर स्वामी अडगड़ानंद महाराज ने सोमवार को जिला मुख्यालय से चंद कदम दूर नवीन मंडी के समीप नव प्रतिष्ठित हरिओम हॉस्पिटल का शुभारम्भ करते हुए कहा।

महाराज जी के आगमन को लेकर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विवेक व वैभव ने पूरजोर तैयारी किये थे। वहीं स्वामी जी के आगमन की जानकारी उनके भक्तो को हुयी तो वह भी अपने भगवान का दर्शन पाने के लिए पहुंच गए थे।


अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चेयरमैन डॉ विवेक नव बताया की एक ही छत के नीचे सभी रोगो का ईलाज के अलावा जाँच की भी सुविधा उपलब्ध है। ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई व पैथोलजी की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके साथ ही जिले का पहला अस्पताल होगा जहाँ कैश लेश ईलाज होगा। इसके अलावा सरकार के आयुष्मान की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।
अस्पताल का शुभारम्भ करने पहुंचे स्वामी जी ने कहा की यह शरीर नस्वर है। लेकिन देवता भी मनुष्य के रूप में जन्म लेना चाहते है। उन्होंने अपने प्रवचन मेने अनुआईयों से कहा की जितना अधिक हो सके वह मानव सेवा करें। पता नहीं भगवान किस रूप में आ जाय। अस्पताल में लोग अपने जीवन को बचाने के लिए आते है। चिकित्सक को भगवान का स्वरूप माना जाता है। भगवान किसी के छल नहीं करते। ऐसे मे अस्पताल में भी सेवा की भावना रखें। इससे निरंतर बढ़ोत्तरी होगी।स्वामी जी जनपद में लगभग नौ वर्ष के बाद आये थे। जिनका झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालू उपस्थित होने लगे थे। जैसे ही उनका उड़नखटोला हेलीपैड पर पहुंचा श्रद्धालु आस्था के साथ जो जहाँ था वहीं से दंडवत प्रणाम किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page