- जौनपुर में पोस्टिंग के दौरान रंगरेलिया मनाकर भूल गये एसओ
- दो बार एसपी के यहां लगा चुकी है गुहार, नहीं मिली महिला को न्याय
Chandauli news : चंदौली में तैनात एक एसओ अपने प्रेम कहानी के कारण चर्चा में है। लेकिन महिला अपराध पर सरकार की सख्ती के बाद भी उनके कारनामें पर विभाग पानी डाल रहा है। एसओ की तथाकथित प्रेमिका ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुयी। महिला को पुलिस लाईन में देखते ही विभाग में हड़कम्प मच गया था।

पुलिस अधीक्षक के समाने दूसरी बार अपनी गुहार लेकर पहुंची महिला ने जिले के बॉर्डर पर तैनात रहे थाना प्रभारी पर बेवफाई का आरोप लगाया। उसका आरोप है की जौनपुर में पोस्टिंग के दौरान एसओ ने उनके साथ पति पत्नी की तरह रहे है। यहां तक की उनके साथ घूमने भी गए। वहां से जब चंदौली आये तब से बेवफाई कर रहे है। इसके पूर्व भी महिला ने एसपी के सम्मुख अपनी शिकायत की थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ को मामले के लिए लगाया था।
सूत्रों की मानें तो उस दौरान सीओ ने एसओ से मामले को आपस में सुलह समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद एसओ की पत्नी ने इसमें बीच बचाव किया था। पत्नीने अपने डील बड़ा करते हुए दोनों को लोग को एक साथ रहने का प्रस्ताव रखी थी। लेकिन प्रेमिका ने इससे इंकार कर दिया था।सोमवार को एसपी के सामने आयी प्रेमिका ने फिर से वहीं आरोप लगाया। प्रेमिका शिकायत मौखिक रूप से की है। वह एसओ का आर्थिक नुकसान भी नहीं चाहती है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हलांकि बाद में एसओ को लाईन में कर दिया गया था। अब महिला अपराध पर सरकार के सख्ती के बाद एसपी क्या निर्णय लेते है इसपर लोंगो की निहाग टिकी है।