- आंवले का मिष्ठान, कैंडी सहित एक दर्जन घरेलू प्रोडक्ट का खुलेगा बाजार
Chandauli news : बाजारों के मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य को बिगाड़ रहे है। जिसके कारण लोंगो का त्यौहार फीका हो जा रहा है। अब मिलावटी खाद्य पदार्थ के स्थान पर स्वदेशी प्रोडक्ट त्योहारों के मिठास के साथ साथ स्वास्थ्य को बरकार रखेगा। उक्त बातें शुक्रवार को मुख्यालय पर आगामी 24 नवंबर के दिन ग्रीन फोट्स नाम से खुलने वाले मिष्ठान प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों खाद्य प्रोडक्ट के बाबत जानकारी देते हुए बताया।

उन्होंने बताया कि आंवला के अलावा बाजरे, मिलिट्स अनाज से बनवा बिस्किट, मिक्सचर नमकीन सहित एक दर्जन से अधिक प्रोडक्ट को बेचा जायेगा। यह सामग्री प्रतापगढ़ के पुष्पाजलीं कंपनी द्वारा बनाया गया है. जिसकी विश्वसनीयता देश विदेश में है।