Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

न्याय की आस छोड़ चुके वंचितों को भी डीएम दरबार से मिलेगा न्याय : जिलाधिकारी

  • पड़ोसी जनपद में पोस्टिंग होने कारण जिले के भौगोलिक पृष्ठभूमि से परिचित



Chandauli news: न्याय की गुहार लेकर सरकारी दफ्तरों का चक़्कर लगाने के बाद भी लापरवाह व असंवेदनशील अधिकारियों के कारण न्याय से वंचित लोंगो के लिए एक उम्मीद की किरण है। यह किरण उसी दफ्तर से जागृत हुयी है जहाँ कभी फरियाद लेकर पहुंचे हो लेकिन फरियाद सुनने वाला भी उपलब्ध नहीं रहा हो। जिसके कारण मायूस होकर वापस आना पड़ गया हो। या फिर ब्यस्तता रूपी दिवाल की आड़ में साहब से  मुलाक़ात नही हो पायी हो। उन लोंगो के लिए नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने उम्मीद की किरण छोडी है।


प्रदेश सरकार ने पांच जिले के डीएम का सोमवार को ट्रांसफर करते हुए चार जिले के डीएम को साइड लाईन कर दिया। उन लोंगो के स्थान पर नयी पोस्टिंग कर दी गयी। उसी ट्रांसफर में से एकलौते आईएस शैलेश कुमार को भदोही से चंदौली भेजा गया।


सोमवार के देर शाम चार्ज लेने के बाद मंगलवार को यह परिचयात्मक बैठक करते हुए मिडिया से भी मुख़ातिब हुए। उन्होंने सरकार की संचालित योजना को जनता तक पहुंचाने की बात कही। जो सरकार के प्रतिनिधि के कारण उस कुर्सी पर बैठने वाला हर अधिकारी कहता है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं को सुनना व उसका समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा की न्याय की उम्मीद लेकर विभिन्न चैनलों के माध्यम से अपनी फरियाद रखने के बाद भी मायूस होने वालों की समस्या को सुना जायेगा उसके साथ न्याय किया जायेगा। विधानसभा चुनाव से लेकर जनगणना आदि को सकुशल कराना उनकी प्रथमिकता में है। उन्होंने कहा की भदोही में पोस्टिंग होने के कारण इस जिले के भौगोलिक स्वरूप से परिचित है। अब लगातार कई बार से युवा आईएस अधिकारी पाने वाले इस जनपद में क्या कुछ न्याय होगा यह भविष्य के गर्त में है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page