- उधार का बनाया जा रहा एक दिन का डीएम एसपी व बीएसए
- जिले में तैनात वरिष्ठ महिला अधिकारी को नहीं मिल रहा सर्किल, जूनियरों को चार्ज

Chandauli news : प्रदेश सरकार मिशन शक्ति का छंठवा चरण शुरू की है। जिसके तहत वरिष्ठ पदों पर स्कूली छात्राओं को एक दिन का काल्पनिक अधिकारी बनाया जा रहा है। जिससे पीछे का उद्येश्य है कि महिलाओं के अंदर का जो डर है वह हट जाय। अपनी बातों को वह बिना किसी हिचक के कह सकें। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा महिला जागरूकता अभियान भी निकाला जा रहा है। चौराहों व स्कूल आदि प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों कि टीम जाकर बच्चियों को जगरूक कर रही है।

लेकिन यह अब अभियान केवल फोटो फाइल के साथ मोटी की जा रही है। चंदौली में इसकी वास्तविकता अलग है। एक तरफ उधार का एक दिन के लिए अधिकारी बनाया जा रहा है। जबकि जिले में एक महिला सीओ सरकार द्वारा भेजा गया है। लेकिन यहां पुरुष प्रधान देश के कारण महिला सीओ को किसी सर्किल का चार्ज नहीं दिया गया।
सूत्रों कि मानें तो डॉ चारु द्विवेदी 2016 बैच कि पीपीएस अधिकारी है जो यहां के पांच सर्किल में तैनात सभी सीओ से वरिष्ठ है। कुछ ही दिनों में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप मेने प्रमोशन हो जायेगा लेकिन उनसे जूनियर अनुभवहीन लोंगो को सर्किल का चार्ज दिया गया है। यह बात अलग है कि फिलहाल सीओ लाईन का काम उन्हें विभागीय रूप में दी गयी है। जिसके तहत कर्मचारियों के वेतन आदि से लेकर गाड़ियों के तेल, ऑफिसो में फोटो स्टेट मशीन के लिए पेपर, रिफिल पेन आदि कि खरीदारी के बाद बिल भुगतान वाले फाइल पर हस्ताक्षर कराया जा रहा। आखिर मिशन शक्ति के बाद भी महिला अधिकारी को सर्किल का चार्ज न मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है।