Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

निर्माणधीन पुलिस लाईन के सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

  • घटना को लेकर दिन भर परिजनों को भ्रमित करता रहा प्रोजेक्ट मैनेजर
  • दूसरे साथी ने घरवालों को दी जानकारी, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण




Chandauli news : सकलडीहा क्षेत्र के भोजापुर में बन रहे नव निर्मित पुलिस लाईन में कंपनी द्वारा बिना मानक के मजदूरों से काम कराये जाने पर एक मजदूर की सातवें मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। यहां कार्य करा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर ने घटना को छुपाते हुए शव को अन्यत्र ले जाने की मंशा से ईलाज के नाम पर ट्रामा सेंटर ले गए। जिसकी जानकारी भी परिजनों को नहीं दिया गया। हलांकि मजदूर के अन्य साथी ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दिया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाम बंद होकर नव निर्मित पुलिस लाईन पहुंच कर मुआवजा की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए। जो देर रात्रि मुआवजा के साथ साथ जमीन व अन्य सुविधा दिए जाने की बात स्वीकार किये तब जाकर लोग शांत हो सके।


भोजापुर में निर्मित पुलिस लाईन में मजदूरों से काम तो लिया जा रहा लेकिन उनके सुविधा के लिए कोई भी उपकरण नहीं है। ऐसे में भोजापुर गांव का ही रामजी राजभर का पुत्र अशोक राजभर (35) कार्य करने के लिए गया था। जो बालू चढ़ाने के दौरान लिफ्ट मशीन से सातवें मंजिल के नीचे आ गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मजदूर की इसके पूर्व की मौत पर उन सबके लाश को ठिकाने लगाने में महरथ हाशिल प्राप्त करने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर ने अशोक के साथ भी वहीं रणनीति अपनाया। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर के बहाने ले जाकर शव को बी एच यू पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचा दिए। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दिया गया। यह संयोग था की अशोक के साथ ही गांव के दो अन्य मजदूर भी गए थे। जो घटना को देखे थे। उन सभी ने घर आकर घटना के विषय में बताया। जिसके बाद जब ग्रामीण पहुंचे तो यहां गेट पर तैनात पुलिस कर्मी व कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने बदसलुकी करना प्रारम्भ कर दिया।
बेटे के मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन मुख्य द्वार पर पहुंच गए उधर पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों ने शव को लेकर यहां पहुंच गए। जिसके बाद यह लोग मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी के बाद सपा विधायक प्रभुनारायण यादव समर्थकों के साथ पहुंच गए। कुछ समय बाद सूर्यमुनी तिवारी, मिर्ज़ापुर एमएलसी विनीत सिंह, सन्नी सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे के रूप में दो लाख देने के लिए तैयार कंपनी ने 16 लाख रुपया देने के लिए तैयार हुए। जिसमें तीन लाख खाते में व दो लाख रुपया का नकद के साथ 11 लाख का चेक पीड़ित को दिए। वहीं तहसीलदार सकलडीहा ने 2 विश्वा जमीन पट्टा करने के साथ ही विधवा पेंशन सहित सरकारी योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाये। वहीं घटना की जानकारी होते ही सकलडीहा सर्किल के धीना व बलुआ, सदर सर्किल के सदर व सैदराजा थाने की फ़ोर्स पहुंच गयी थी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page