Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मेस का दाल रोटी खाकर बैरक के चारपाई पर चीर निद्रा में सो गये दरोगा

  • बैरक में साथ सो रहे सहकर्मियों ने दी जानकारी



Chandauli news : सदर कोतवाली कोतवाली में तैनात दरोगा मंगलवार को मेस का खाना खाकर बैरक में अपने चारपाई पर सोने के लिए पहुंचे। जहाँ उन्होंने ने चीर निद्रा सो गए। सुबह उनके चीर निद्रा में होने कि जानकारी आस पास सो रहे सहकर्मियों ने थाना प्रभारी को दिया। जिसके बाद उच्चधिकारी भी मौके पहुंच गए। मृतक दरोगा के परिजनों को जानकारी दिया गया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लोए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद घर से आये परिजनों को अंतिम सालामी के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया।


आजमगढ जिले के मूल निवासी एसआई विजय बहादुर वर्तमान समय में सदर कोतवाली में तैनात रहे। जो मंगलवार कि रात्रि थाना के मेस में खाना खाने के बाद कांस्टेबलों के बैरक में जहाँ अपनी फोल्डिंग डालकर सोते है उसी पर जाकर सोये। जो चीर निद्रा में चले गए। बुधवार के सुबह जब वह अपने नियमित समय से अधिक सोते रहे तो पास पड़ोस में सो रहे कांस्टेबल व दीवान ने उनके चारपाई के नीचे पानी देखकर उन्हें जगाने गए। पहले लोग आवाज लगाकर उन्हें उठाने कि कोशिश किये लेकिन जब बोल नहीं पाए तब शरीर को छूकर जगाया तो पूरी बाड़ी ठंठी थी। शरीर कि नाड़ियां सिथिल हो चुकी थी। जिसके बाद भागे भागे सब कार्यालय में जानकारी दिया। कुछ ही दूरी पर निवास कर रहे इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अपर पुलिस आधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को जानकारी दिया गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page