ताराजीवपुर के चर्चित चौकी इंचार्ज पंकज को एसपी ने हटाया, जौनपुर ट्रांसफऱ के बाद भी नही हुए रवाना अब थाने का बनाया एसआई
- आदित्य लांग्हे के समय गैर जनपद भेजे गये का जनपद में आगमन जफरपूरवा का चार्ज
Chandauli news : एसपी आकाश पटेल ने सोमवार को सात चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। जिसमें सबसे चर्चित चौकी ताराजीवन प्रभारी पंकज सिंह से चौकी का चार्ज छिन लिया गया। उन्हें उसी अलीनगर थाने में एसआई बना दिया गया। जबकि उनके स्थान पर साईबर व अन्य मामलों में अधिकारियों के गुड़ लिस्ट में शामिल भूपौली चौकी इंचार्ज रहे अमित सिंह को ताराजीवनपुर भेजा गया है।
पंकज सिंह का ट्रांसफर काफ़ी दिन पहले जब औद्योगिक नगर से हटे थे उसी समय जौनपुर हो गया था। लेकिन जिले से रवानगी कराने कि बजाय फिर से ताराजीवनपुर का चार्ज मिल गया था। अमित का भूपौली में लंबा कार्यकाल हो गया था। उधर मंडी चौकी प्रभारी रावेन्द्र सिंह को धरौली भेजा गया। धरौली चौकी इंचार्ज रहे मार्कण्डेय सिंह को मंडी चौकी भेजा गया। आदित्य लांग्हे के समय में सदर कोतवाली के कारखास के रूप में पहचान होने पर अश्वनी सिंह को गैर जनपद भेजा गया था। आज कल वह एक बार फिर से जनपद में आमद करा लिए है। उन्हें जफरपुरवा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। मुगलसराय कस्बा प्रभारी विजय राज को शिवाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जबकि शिवाला चौकी इंचार्ज सतीश प्रकाश को मुगलसराय कस्बा चौकी का प्रभार दिया गया है।