Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सकलडीहा से भभुआ जा रही मारुती कार बर्थरा के समीप डिवाइडर से टकराकर पलटी, ड्राइवर कार के बाहर गिरा

  • सिर में लगी गंभीर चोट, ग्रामीणों के एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल
  • गाड़ी से मिलीं डायरी के पहले पन्ने पर लिखा बहुजन समाज पार्टी का नाम  पदाधिकारी का नंबर




Chandauli news : सकलडीहा से चंदौली कि तरफ जा  मारुती कार शुक्रवार के देर शाम माटीगाँव -बर्थरा के समीप मोड़ पर डिवाइडर से टकरा कर तीन से चार पलटी मार सड़क किनारे दिवाल के सहारे पलट गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में कंपनी फिटेड सीएनजी सिलेंडर सदर के दूसरी तरफ जाकर गिरा। वहीं ड्राइवऱ भी सड़क पर गिर कर अचेत हो गया। जिसे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस कि मदद से जिला अस्पताल पर ईलाज के लिए भेजा। गाड़ी से एक डायरी बरामद हुई जिसपर बसपा के मोहनिया विधानसभा व पदाधिकारी का नाम नंबर लिखा हुआ था। वहीं खोजबीन के बाद मोबाईल मिला जिसपर पहला नंबर जिसका डायल था उसपर जब बात किया गया तो दूसरी तरफ से दुर्घटना ग्रस्त ड्राइवर का नाम अजीत व भभुआ पता बताया गया।


प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि सकलडीहा कि तरफ से गाड़ी संख्या BR 01 सीएन 3598 नेशनल हाइवे होने के कारण गाड़ी हवा में उड़ने वाली स्पीड से आ रही थी। गाड़ी का रफ्तार इतनी अधिक थी कि घटना स्थल के समीप स्थित सड़क के मोड़ पर चालक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। जिसके बाद दाहिने साइड से डिवाइडर मे जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण गाड़ी तीन से चार फिट ऊँची उठी।

इसके बाद एक के बाद एक तीन से चार चक़्कर पलट गयी। पहले चक़्कर मे ही ड्राइबर सीट से नीचे आ गया। इसके बाद पूरी गाड़ी छतिग्रस्त हो गया। ड्राइबर भी पूरी तरफ से शराब के नशे में था। घटना के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page