Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चंदौली मे बिना तैयारी के यातायात प्रयोग, एकल दिशा डायवर्जन लागू

  • यातायात सुदृढ़ के लिए दो दो टीआई
    कोई डायवर्जन तो कोई कथा सुनाकर ही ब्यबस्था सुधारने में खर्च कर रहा ऊर्जा



Chandauli news : जिले के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपने पहले दिन से गंभीर एसपी ने 40 किमी के हाइवे वाले जिले को दो खंड में विभाजित करते हुए यहां दो दो टीआई पोस्ट कर दिये। लेकिन पोस्टिंग के पहले पूरी डक खाली रखने का दम्भ भरने वाले अब कथा सुनाकर ट्रैफिक नियमों का पालन करा रहे है। वहीं दूसरे वाले साहब टीआई फस्ट का नाम पाने से ऊर्जा बिहीन व क्षमता के विपरीत वाली पोस्टिंग मान बैठे है। जिसके कारण दो दो टीआई के बाद भी जनपद वासी जाम से झेल रहे है।

यातायात पर गंभीर होने कि बजाय पहले वाले साहब तो कहानी सुनाकर लोंगो को जागरूक करने में लगे है। जिसका परिणाम हुआ कि पिछले दिनों रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक यातायात व्यवस्था को देखकर वापस आ गए और टीआई कहानी सुनाने में मशगुल रहे। हलांकि एसपी ने एस लापरवाही पर हल्का झटका देते हुए टीआई अनुपस्थित होने का रपट लिखा दिए। इसके बाद तो हड़कम्प मच गया।


जिले में दो दो टीआई के बाद भी मुख्यालय व मुगलसराय कि दुर्व्यवस्था के शिकार एक दिन पुलिस अधीक्षक भी हो गए। इसके बाद मुख्यालय के ट्रैफिक ठीक कराने के लिए टीआई से कहा।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद लगभग 10 वर्ष पूर्व के एकल दिशा डायवर्जन का प्रयोग मंगलवार को बारिश के बाबजूद लागू किया गया। कचहरी के पास गाड़ियों का जमाव न इसके लिए मुगलसराय से आने वाले वाहन को पावर हॉउस के पास से उत्तर दिशा में मोड़ दिया जा रहा था। जबकि सकलडीहा से मुख्यालय जाने वाले को जिला अस्पताल अंडर पास से इलिया मोड़ होते हुए पावर हॉउस के पास भेजा जा रहा था। 50 मीटर कि दूसरी को 500 मीटर जाने के बाद चार पहिया वाहनों
को स्टेट बैंक, इलिया रोड़, मझवार स्टेशन सहित अन्य स्थानों
पर पुलिस कि व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण सड़कों पर ख़डी गाड़ियों कि वजह से लोंगो को घंटो तक जाम में करहना पड़ रहा था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page