Ayodhya,Chandaulimumbaiअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

स्वयं भू थाना प्रभारी विजय प्रताप पहले लाईन हाजिर अब हो गए निलंबित

  • चकर घट्टा में तैनात दीवान भी गाली गलौज में निलंबित
  • आधा दर्जन चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन



Chandauli news : मुगलसराय थाने में पीड़िता के पक्ष से पैरवी करने गए सरदार सेना के मंत्री सुनील पटेल को थाने में पीटने वाले एसओ विजय प्रताप को आखिर कार एसपी आकाश पटेल ने सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद निर्णय लेते हुए सोमवार को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही चकरघट्टा में तैनात दीवान सुरेंद्र प्रताप को निलंबित किये है। सुरेन्द्र प्रताप यादव, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो का संज्ञान लिया गया। आरोप है कि दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 19:00 बजे से 20:00 बजे के मध्य मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव द्वारा विद्युत विभाग नौगढ़ के जेई से मोबाइल फोन पर वार्ता के दौरान उनके विरुद्ध कथित रूप से गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग किया गया। उक्त वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिससे आमजनमानस में पुलिस बल की छवि प्रभावित होने का तथ्य संज्ञान में आया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिए है। मुगलसराय के एसओ विजय प्रताप को लाईन हाजिर के बाद निलंबित किया करते हुए जाँच प्रचलित कराया गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page