- सरदार सेना ने आर पार की लड़ाई का दिया चेतावनी
Chandauli news : मुगलसराय थाने में निर्वर्तमान एसओ ने सेना के पूर्व जवान के साथ मारपीट किया। जिससे सरदार सेना के मंत्री सुनील पटेल के नाक की हड्डी टूट गयी है। लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में हुए मेडिकल के बाद जब स्थिति स्पष्ट हुई तो सरदार सेना आग बबुला हो गया। गुरुवार को मेडिकल रिपोर्ट के साथ मुगलसराय थाने पहुंचकर इन सभी ने जानलेवा हमला, मा बहन की गाली देने जैसे गंभीर आरोप में एसओ विजय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया। वहीं इससे संबंधित पत्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी देते हुए थाने के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखते हुए जाँच कराने क मांग किया।
पिछले दिनों मुगलसराय एसओ द्वारा एक मामले में मुकदमा दर्ज न करने पर सरदार सेना के मंत्री सुनील पटेल थाने पर पहुंचे थे। जिनका एसओ के साथ तीखी बहस हो गयी थी। इसके बाद एसओ ने बर्बरता पूर्वक व्यवहार करते हुए लाठी डंडे से सेना के जवान को मारा। उसी मारपीट में सुनील के नाक की हड्डी टूट गयी। खून से पूरा कपड़ा लथपथ हो गया। जिसका ईलाज कराने की बजाय कानूनी दाव पेंच में फसने न पाए इसके लिए थाना प्रभारी ने बीएनएस की धारा 170 में चलान कर दिया।

एसओ के व्यवहार के बाद पीड़ित ने वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल कर दिया। जिसका डीआईजी वैभव कृष्ण ने संज्ञान लेकर कार्यवाही का आदेश दिए।
जिसके बाद एसओ के ऐसे कृत्य पर निलंबन करने की बजाय लाईन हाजिरकर मामले का ठंडे बस्ते मेने दबाने का प्रयास किया गया। दूसरे दिन मेडिकल में जब नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हो गयी तब यह लोग एसओ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम, एसपी को पत्र लिखकर मुकदमा कराने की मांग किया। सुनील पटेल ने कहा की जिला प्रशासन मुकदमा नहीं लिखती है तो वह न्यायलय का दरवाजा खटखटाएँगे।