- मुगलसराय एसओ पर कार्यवाही के बाद दो थाना क्षेत्र में बदलाव
Chandauli news : मुग़लसराय एसओ विजय प्रताप को लाईन हाजिर करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दो थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिए। जिसमें पिछले 13 माह से चकिया का प्रभार देख रहे अर्जुन सिंह को मुगलसराय वहीं डायल 112 का प्रभार देख रहे संजय कुमार सिंह को चकिया भेज दिए।

संजय सिंह डायल 112 के पूर्व सकलडीहा व सदर कोतवाली का कमान संभाल चुके है। जबकि 2015 बैच के दरोगा अर्जुन सिंह वाराणसी पुलिस आयुक्त के पीआरओ, चंदौली मे पीआरओ के आलावा इलिया, शाहबगंज व चकिया कोतवाली का कार्य देख रहे है। चकिया कार्यकाल के दौरान गौ तस्करों के साथ पुलिस का मुठभेड़, वन भूमि पर कब्जा कर रहे लोंन्हो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही इनके खाते में है। अब मुगलसराय का कांटों भरा ताज इनके सिर पर बांधा गया है। जहाँ विजय प्रताप के कार्यकाल में बेपटरी हुई कानून व्यबस्था के अलावा एक दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा के अलावा सबसे चर्चित हत्याकांड रोहिताश पाल का खुलासा शेष है। हलांकि हत्या के बाद 14 अलग अलग टीमें लगायी गयी थी जिसमें शाहबगंज से अर्जुन सिंह भी लगे थे।