- नौगढ़ व चकिया तहसील ने भी बनाया जगह

Chandauli news : आईजीआरएस निस्तारण में चंदौली तहसील अपना पहला स्थान सुरक्षित कराने में सफल रहा। जबकि लगातार पहले व दूसरे स्थान पर ही रहने वाली सकलडीहा तहसील मार्च माह के शिकायती पत्रों का निस्तारण शत प्रतिशत कराने में विफल हो गयी। जिसके कारण सकलडीहा कि गाड़ी आईजीआरएस कि चढ़ाई चढ़ने में पीछे हो गयी। जबकि चकिया व नौगढ़ ने पिछले कई माह से फिसड्डी होने का दाग धोने में सफलता पा लिया।
चकिया आईजीआरएस के शिकायतती पत्र का निस्तारण करने में दूसरे तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौगढ़ तहसील भी शिकायती पत्र निस्तारण में रूचि दिखाया। जिसका असर हुआ कि यह तहसील पांचवे स्थान के पायदान से उठकर तीसरे स्थान पर चला गया। पुरे प्रदेश में चंदौली तहसील ने 100अंक में से 96 अंक पाया है। चकिया 85, नौगढ़ 77, सकलडीहा 68 व मुगलसराय 64 अंक प्राप्त किया है।