Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बेटियां सुरक्षित तो दो कुल सुरक्षित, इनके सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध : सुशील

  • मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण का शुभारम्भ



Chandauli news : अब नहीं सहन, अब नहीं रुकी, नारी अब अपनी राह चली, अलाने सपनों को अब है पाना, हर बंधन को पीछे छोड़ जाना। समझ बदल रहा है। पहले बेटियां घरों से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन अब वही बेटियां अपने उपर हो रहे अन्याय का विरोध कर रही है। उनके एक ना से अत्याचार करने वालों कि हालत पतली हो रही है। सरकार महिलाओं के सुरक्षा को कटिबद्ध है। लड़कियां बिना डर के अब घरों से निकल ही नहीं रही है बल्कि पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। उक्त बातें मिशन शक्ति फेज के 5 के द्वितीय चरण कार्यक्रम मे पहुंचे सैदराजा विधायक ने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चियां शिक्षित होंगी तो दो कुल शिक्षित होगा। ऐसे में सरकार इन मातृ शक्ति को सुरक्षा व शिक्षा देने के कटिबद्ध है। सरकार के इस पहल पर लड़कियां आज जहाज तक उड़ा रही है।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं कि जानकारी दी गयी। राज्य सभा सदस्य साधना सिंह ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति अपनाने और अपराधियों से सख्ती से निपटने की बात कही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस सदर, अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी, सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page