Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अवैध शराब बिक्री में इंस्पेक्टर की कुर्सी जाने के बाद भी नहीं खुल रही आँख

  • सीओ डीडीयू नगर को चखना की दुकान पर करनी पड़ी छापेमारी



Chandauli news : अवैध रूप से शराब बिक्री मामले में एसपी ने मुगलसराय इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिए। बावजूद इसके चिर निंद्रा में सोये विभागीय जनों की आँख नहीं खुल रही। चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारियों के मिली भगत पर सीओ को प्रहार करना पड़ा। जलीलपुर चौकी के ग्राम भोजपुर अग्रेजी शराब की दुकान के पास अवैध रूप से बिना लाइसेंस के चखने की दुकान संचालित हो रही है। यहां पीने वालों की संख्या दर्जनों के पार थी। सार्वजनिक रास्ते पर खडे होकर शराब का सेवन करने व वाद विवाद भी हो रहा था। ऐसे कुल 09 व्यक्तियो को धारा- 170 बीएनएसएस अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में महफूज पुत्र मकबुल निवासी सीके 50/08 हकाक टोला थाना चौक जनपद वाराणसी, मो0एजाज पुत्र मो0 रज्जाज उम्र 42 निवासी सीके50/49 हकाक टोला थाना चौक, बाबू पटेल पुत्र बहादुर पटेल उम्र करीब 59 निवासी ग्राम भोजपुर, सचिन यादव पुत्र गुड्डू यादव उम्र करीब 19 निवासी ग्राम फूलवरिया गेट न0- 5 थाना कैण्ट जनपद वाराणसी, दीपक कुमार पुत्र अलखनाथ यादव उम्र करीब 32 निवासी पुराना रामनगर थाना रामनगर, अमर पटेल पुत्र सीताराम पटेल उम्र 31 निवासी पुराना रामनगर थाना रामनगर, उमेश गिरी पुत्र इन्द्रजीत गिरी उम्र करीब 48 निवासी ग्राम भोजपुर थाना मुगलसराय, विकास सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर उम्र करीब 30 निवासी बडी गैबी विनायका, अंग्रेजी शराब की दुकान ग्राम ग्राम भोजपुर, सोनू सोनकर पुत्र भैयालाल सोनकर उम्र करीब 28 निवासी 34/100 गोलगड्डा थाना आदमपुर।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page